उत्तर प्रदेश शासन ने बुधवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में मऊ समेत कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। शासन की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार, 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज के सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्रा को मऊ का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

वहीं,मऊ के निवर्तमान एसपी कमलेश बहादुर को पुलिस अधीक्षक,लोक शिकायत के पद पर लखनऊ स्थित डीजीपी मुख्यालय भेजा गया है।
वहीं,मऊ के निवर्तमान एसपी कमलेश बहादुर को पुलिस अधीक्षक,लोक शिकायत के पद पर लखनऊ स्थित डीजीपी मुख्यालय भेजा गया है।