मऊ। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ श्री सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में आज दिनांक 14.10.2026 को मऊ नगर क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी नगर श्री नितेश प्रताप सिंह व मिशन शक्ति टीम द्वारा निराश्रित एवं जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी, फल एवं मिठाई का वितरण किया गया।
इस पहल के माध्यम से मऊ पुलिस द्वारा जरूरतमंद महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता, सामाजिक सहयोग एवं मानवीय मूल्यों का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सम्मान एवं अपनत्व का एहसास कराते हुए उनके प्रति समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना तथा महिला सशक्तिकरण की भावना को प्रोत्साहित करना है।
मऊ पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के साथ-साथ जरूरतमंद महिलाओं की सहायता हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
