घाघरा नदी पुल से कूदे व्यक्ति को पुलिस ने किया रेस्क्यू नाविक की सूझबूझ से बची जान



Uploaded Image

थाना दोहरीघाट पुलिस व स्थानीय नाविक की सूझबूझ से बची जान, दोहरीघाट पुलिस ने घाघरा नदी पुल से कूदे व्यक्ति को किया सकुशल रेस्क्यू* -
मऊ: जनपद के थाना दोहरीघाट क्षेत्रान्तर्गत नई बाजार घाघरा नदी पुल से नदी में कूदे एक व्यक्ति को थाना दोहरीघाट पुलिस और स्थानीय नाविक की त्वरित सूझबूझ एवं साहसिक प्रयास से पुराने पुल बड़हलगंज के पास से सकुशल बचा लिया गया है।
प्राप्त विवरण के अनुसार, आज प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने नई बाजार स्थित घाघरा नदी पुल से छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह मय हमराह के तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना एक पल गंवाए स्थानीय नाविक नागे उर्फ वृजेश की सहायता से नदी में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
पुलिस बल और नाविक के संयुक्त प्रयासों से कड़ी मशक्कत के बाद डूब रहे व्यक्ति को पुराने पुल बड़हल के पास से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
*नदी में कूदे व्यक्ति का विवरण:*
• नाम: विजय कुमार
• पुत्र: चौधरी निवासी: मधपुर, थाना- बड़हलगंज, जनपद- गोरखपुर।
व्यक्ति को सकुशल बचाने के उपरांत पुलिस द्वारा आवश्यक प्राथमिक उपचार व देखभाल की जा रही है तथा उसके परिजनों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। पुलिस की इस तत्परता और मानवीय कार्य की स्थानीय नागरिकों द्वारा भरपूर सराहना की जा रही है।