तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का हुआ शुभारंभ

 राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत साईं कॉलेज आफ फार्मेसी, सिकटिया मऊ में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का औपचारिक शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी मऊ डॉक्टर पंकज कुमार राय जी द्वारा किया गया ।
उक्त कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान ,रैली एवं गोष्ठी का आयोजन तथा साथ ही साथ कई बच्चों के द्वारा पोस्टर कंपटीशन, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन साईं कॉलेज आफ फार्मेसी के सभागार में किया गया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पी के राय द्वारा बताया गया कि तंबाकू मुक्त अभियान जो की 28 अक्टूबर 2026 से आगामी 60 दिनों तक जिले में कराया जा रहा है जिसका औपचारिक शुभारंभ साईं कॉलेज आफ फार्मेसी के प्रांगण से शुरूआत किया जा रहा है ,उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जनपद के लगभग 1100 शिक्षण संस्थाओं एवं 100 ग्रामों को तंबाकू मुक्त ग्राम सभा करते हुए वहां पर विभिन्न प्रकार के तंबाकू मुक्त जागरूकता कार्यक्रम किया जाना है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों से समाज में मौतों की संख्याओं पर निरंतर बढ़ोतरी हुई है ।
नोडल अधिकारी डॉ बी के यादव द्वारा बताया गया कि इस अभियान के तहत कोटपा अधिनियम 2003 के विभिन्न धाराओं के उल्लंघन पर जिले में एनफोर्समेंट के कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग द्वारा एवं अन्य सहयोगी विभागों द्वारा एनफोर्समेंट कैंपेन की गतिविधियां चलाई जाएंगी।जिला सलाहकार डॉ अश्विनी कुमार सिंह के द्वारा जिले में तंबाकू मुक्त शिक्षा संस्थान तंबाकू मुक्त ग्राम सभा एवं तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत हर एक युवा को एक ब्रांड एंबेसडर बनते हुए अपने समाज ,अपने घर एवं अपने जिले को Say No to Tobacco अभियान का हिस्सा बनने के लिए आह्वान किया गया ।
उत्तर प्रदेश हेल्थ वॉलिंटियर लखनऊ के प्रतिनिधि से दिलीप कुमार पांडे द्वारा राज्य के द्वारा जारी दिशा निर्देशों को जिले में प्रभावी रूप से संचालन हेतु सेमिनार हाल में मौजूद लोगों से आह्वान किया गया ।
साईं कॉलेज आफ फार्मेसी के डायरेक्टर अखिलेश कुमार राय जी द्वारा हाल में मौजूद समस्त शिक्षकों ,छात्रों एवं मौजूद सभी कर्मचारियों से तंबाकू न सेवन करने हेतु शपथ दिलाया गया तथा साथ ही साथ आए हुए आगंतुकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया  इस कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्राचार्य , शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों के द्वारा हस्ताक्षर अभियान, रैली ,पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से कई जागरूकता कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के सोशल वर्कर श्री लक्ष्मीकांत दुबे नेमौजूद समस्त छात्रों एवं शिक्षकों के द्वारा हस्ताक्षर अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को हिस्सा लेने हेतु जागरूकता किया गया ।उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण के कार्यक्रम के सहयोगी सतीश कुमार एवं अन्य लोगों के द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ
Uploaded Image Uploaded Image