मिशन शक्ति के तहत कक्षा 10 की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की जिलाधिकारी,दिये निर्देश

शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, कोपागंज की कक्षा 10 की छात्रा कुमारी अंशिका को एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया गया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी के रूप में जनसुनवाई करते हुए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके निस्तारण के लिए नियमानुसार संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठने से पूर्व जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने कुमारी अंशिका को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने उन्हें सहयोग प्रदान करते हुए प्रशासनिक कार्यप्रणाली एवं जनसमस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया से अवगत कराया। कुमारी अंशिका ने पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके उचित निस्तारण के प्रति आश्वस्त किया।
Uploaded Image Uploaded Image