प्रेमिका और छह माह के बेटे को लेकर थाने पहुंचा प्रेमी.,पंचायत के बाद मंदिर में भरा मांग में सिंदूर

दो साल से परवान चढ़ रहे प्रेम प्रसंग का मंगलवार को हलधरपुर थाने में उस समय सुखद अंत हो गया, जब घंटों चली पंचायत के बाद प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। प्रेमी-प्रेमिका के साथ उनका करीब छह माह का मासूम बेटा भी मौजूद था। इस पूरे घटनाक्रम का गवाह थाना परिसर स्थित मंदिर बना।
जनपद मऊ के बगली पिंजरा गांव निवासी मंजू और हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना गांव निवासी हिमांशु के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों का प्रेम धीरे-धीरे इतना गहरा हो गया कि वे परिवार की परवाह किए बिना साथ रहने लगे। इसी दौरान मंजू ने करीब छह माह पूर्व एक पुत्र को जन्म दिया।

बताया जाता है कि प्रेमी-प्रेमिका के घर से चले जाने के बाद दोनों के परिजन काफी परेशान रहे। करीब एक सप्ताह पूर्व हिमांशु मंजू और बच्चे को लेकर अपने गांव लौटा तो मामला एक बार फिर गरमा गया। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने के बाद मंगलवार को मामला हलधरपुर थाने पहुंच गया।थाने में दोनों पक्षों के परिजन, रिश्तेदार और गांव के संभ्रांत लोग एकत्र हुए। पुलिस की मौजूदगी में करीब दो घंटे से अधिक समय तक बातचीत और पंचायत का दौर चला। इस दौरान दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार सहमति बन गई।

इसके बाद थाना परिसर में स्थित मंदिर में हिमांशु ने मंजू की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया
Uploaded Image

। प्रेमी द्वारा प्रेमिका को पत्नी का दर्जा दिए जाने के बाद दोनों परिवारों ने भी राहत की सांस ली। वहीं, थाने में मौजूद लोगों के लिए यह पूरा घटनाक्रम कौतूहल और चर्चा का विषय बना रहा।इस मौके पर *माधुरी देवी, लालसा, श्रीकांत, सुनीता, मीरा, रविंद्र, शिवमंगल, लालजी, सुरेंद्र* सहित दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे। घटना को लेकर क्षेत्र में दिनभर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।