व्यापारी कुम्भ में शामिल होने लखनऊ रवाना हुए मऊ के व्यापारी नेता


Uploaded Image

 अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 33वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य व्यापारी कुम्भ में शामिल होने के लिए जनपद मऊ से व्यापारी नेताओं का काफिला लखनऊ के लिए रवाना हुआ। मऊ के व्यापारी नेताओं में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में आयोजित इस विशाल व्यापारी कुम्भ में देशभर से 10 हजार से अधिक व्यापारियों और व्यापारी नेताओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में व्यापार जगत से जुड़े विभिन्न मुद्दों, व्यापारी हितों और संगठन की भावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

जनपद मऊ से डॉ. राम गोपाल गुप्त एवं अजहर फैजी के नेतृत्व में व्यापारी नेताओं का काफिला लखनऊ के लिए रवाना हुआ। व्यापारी नेताओं ने कहा कि यह आयोजन व्यापारियों की एकजुटता और संगठन की मजबूती का बड़ा मंच साबित होगा।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 33वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित यह व्यापारी कुम्भ संगठन के इतिहास के महत्वपूर्ण आयोजनों में से एक माना जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे।