मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के कुशल मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुश्री प्रशस्ति श्रीवास्तव के नेतृत्व में बलिया रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट आवंटित किया गया है। यह सुविधा रेल यात्रियों और क्षेत्रीय जनता को वातानुकूलित कोच के स्वरूप में बेहतर एवं नवीन खान-पान का अनुभव प्रदान करेगी।
रेलवे की नवाचार नीति के अंतर्गत ई-नीलामी प्रक्रिया से इस रेस्टोरेंट का आवंटन हुआ है। अनुबंध की अवधि पाँच वर्ष निर्धारित की गई है। नवंबर 2026 से यात्रियों एवं आम जनता के लिए यह सुविधा शुरू हो जाएगी। इसमें विभिन्न शैलियों के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध होंगे।
बलिया स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू होने के साथ यह वाराणसी मंडल का चौथा ऐसा रेस्टोरेंट होगा। इससे पहले बनारस, वाराणसी सिटी और मऊ स्टेशनों पर यह सुविधा सफलतापूर्वक संचालित हो रही है।
