गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजा बाबा बिहारी दास मंदिर,गणेश जी महाराज के स्वागत में हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल


Uploaded Image

मऊ। नगर के सिद्ध स्थल बाबा बिहारी दास जी के मंदिर में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में श्री सुंदरकांड पाठ परिवार द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ “गणपति बप्पा मोरया” एवं “गजानन महाराज की जय” के जयकारों के बीच विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के प्रमुख चंद्रशेखर अग्रवाल ‘चंदू चाचा’ ने किया। मंदिर में स्थापित श्री गणेश जी महाराज का स्वागत एवं अभिनंदन भजनों के माध्यम से सूरज सिंह, रिंकू मिश्रा एवं आशीष सिंह ने किया।
इस अवसर पर अजय मिश्र, डॉ. रामगोपाल गुप्त, मनोज तिवारी, धनंजय वर्मा, सुनील चौबे, अजय गुप्ता एवं रामप्यारे गुप्ता सहित अन्य कलाकारों एवं श्रद्धालुओं ने संगीत की विभिन्न विधाओं के माध्यम से सुंदरकांड पाठ की मनोहारी प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों और सुंदरकांड की संगीतमय प्रस्तुति से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
मंदिर के मुख्य पुजारी राजेश उपाध्याय ने उपस्थित सभी भक्तों का तिलक लगाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम के आयोजक प्रमोद शर्मा के साथ ठाकुर प्रसाद शर्मा, जयकृष्ण उपाध्याय, विनय कुमार मिश्र, वेद नारायण मिश्र, आनंद मिश्रा, मोतीलाल विश्वकर्मा, कैलाश जायसवाल, गिरधर गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव एवं सत्यजीत राय, दिनेश कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ एवं आरती की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।