⁠स्वदेशी व्यापारी कुंभ में उमड़ा व्यापारियों का रेला, मऊ के जिलाध्यक्ष डॉ. राम गोपाल गुप्त हुए सम्मानित


Uploaded Image

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 33वें स्थापना दिवस के अवसर पर लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में आयोजित स्वदेशी व्यापारी कुंभ में प्रदेशभर से हजारों व्यापारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में व्यापारियों के मान-सम्मान, स्वाभिमान और हितों की रक्षा के लिए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत-अभिनंदन राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल तथा युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया। वक्ताओं ने स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण और उनके अधिकाधिक उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
स्वदेशी व्यापारी कुंभ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से सक्रिय सहभागिता करने वाले व्यापार मंडल पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में मऊ जनपद में व्यापार मंडल को नई दिशा देने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिलाध्यक्ष डॉ. राम गोपाल गुप्त को प्रतीक चिन्ह एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
कुंभ में मऊ मुख्यालय से सैकड़ों व्यापारी निजी वाहनों से पहुंचे। दोहरीघाट से विनय जायसवाल, रतनपुरा से मनोज गुप्ता, जाफरपुर से अतुल गुप्ता, मधुबन से शंकर प्रसाद तथा मुहम्मदाबाद से राधेश्याम वर्मा के नेतृत्व में भी बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर कन्हैया लाल जायसवाल, अजहर फैजी, महातम यादव, सुभाष कन्नौजिया, एकबाल अहमद, गामा यादव, हरिशंकर गुप्ता, अशोक सिंह, अनिल शर्मा, अजय मिश्र, संजय विश्वकर्मा, अरविंद गुप्ता, बृजेश सिंह, आनंद कुमार, अनिल बरनवाल, हाजी इफ्तेखार, हाजी जावेद तरफदार, शाहिद सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।