सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सिकटियाँ, मऊ में "25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत" कार्यक्रम का भव्य आयोजन

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सिकटियाँ, मऊ में *"25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत एवं विकसित भारत @2047"
Uploaded Image

विषयक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम अधिकारी के रूप में आकाश मल उपस्थित रहे।

इस गरिमामयी अवसर पर विद्यालय के रेजिडेंशियल डायरेक्टर  गौतम जैसवाल, जॉइंट रेजिडेंशियल डायरेक्टर श्रीमती दीपिका जैसवाल , डायरेक्टर  अभिषेक आदित्य, जॉइंट डायरेक्टर श्रीमती गरिमा जैसवाल एवं प्रधानाचार्य  संदीप कुमार दुबे की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी आकाश मल एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे "विकसित भारत 2047" अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के 25 करोड़ बच्चों के सपनों, उनकी कल्पनाओं और उनके संकल्प को एक मंच देना है, ताकि वे 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका तय कर सकें।

विद्यालय में सरकार के निर्देशानुसार विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया:-

1. भाषण प्रतियोगिता (कक्षा 9 से 12) - विषय "मेरे सपनों का भारत एवं विकसित भारत 2047" रहा, जिसमें छात्रों ने विकसित भारत के लिए अपने सपनों और संकल्पों को ओजस्वी वाणी में प्रस्तुत किया।

2. चित्रकला / पोस्टर प्रतियोगिता (कक्षा 6 से 8) -* जिसमें बच्चों ने अपनी कल्पना को रंगों के माध्यम से कैनवास पर उकेरा।

3. रंगोली प्रतियोगिता (कक्षा 6 से 8) - प्रार्थना स्थल पर छात्राओं ने विकसित भारत की थीम पर आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियां बनाईं।

अपने संबोधन में प्रधानाचार्य  संदीप कुमार दुबे एवं उप-प्रधानाचार्य ने कहा कि _"सरकार के निर्देशानुसार इस प्रकार की प्रतियोगिताएं समय-समय पर विद्यालय में कराई जाती हैं, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। आज के 25 करोड़ बच्चे ही कल के विकसित भारत के निर्माता हैं।

कार्यक्रम अधिकारी  आकाश मल  ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि देश का भविष्य बच्चों के हाथों में है और विकसित भारत का सपना इन बच्चों के सपनों से ही पूरा होगा।

अंत में सभी विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

समस्त कार्यक्रम का कुशल संचालन हिंदी प्रवक्ता दिलीप कुमार सिंह जी द्वारा किया गया।