18 वर्षों में पहली बार मिला सम्मान… छलका वर्षों का दर्द और उमड़ पड़ीं भावनाएँ


अधिरोहण सामाजिक संस्थान के तत्वावधान में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं के सम्मान समारोह में एक ऐसा भावुक क्षण देखने को मिला,
Uploaded Image

जब वर्षों से सेवा और जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही बहनों को सम्मान मिला और उनकी आँखों में वर्षों का दर्द छलक पड़ा।
18 वर्षों में पहली बार मिले इस सम्मान ने उनके मन की उन भावनाओं को आवाज़ दी, जो शायद वर्षों से कहीं दबकर रह गई थीं। सम्मान पाकर उनके चेहरे की मुस्कान और आँखों की नमी ने यह एहसास कराया कि एक छोटा सा सम्मान भी किसी के जीवन में कितनी बड़ी खुशी बन सकता है। 
संस्थापिका ज्योति सिंह ने कहा—
"समाज की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान मिलना चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाँ और सहायिकाएँ हमारे समाज और बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव हैं। उनका सम्मान करना केवल हमारा दायित्व ही नहीं, बल्कि उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है। यदि हमारे इस प्रयास से उनके चेहरे पर मुस्कान आई है, तो यही हमारे लिए सबसे बड़ा सम्मान है।" 
आप सभी बहनों का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने हमें आपके सम्मान और सेवा का अवसर प्रदान किया।
सहयोगी शारदा त्रिपाठी ने कहा अधिरोहण सामाजिक संस्थान आगे भी समाज के उन अनमोल लोगों के सम्मान और सहयोग के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।