रोटरी क्लब प्राइड  ने बालिकाओं के साथ मनाया रक्षाबंधन, किया जागरूकता कार्यशाला

रोटरी क्लब प्राइड मऊ द्वारा कस्तूरबा गांधी आवसीय बालिका विद्यालय, मोहम्मदाबाद गोहना में वहां पढ़ रही बालिकाओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास  के साथ मनाया। 
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्व की खुशियां साझा करने के साथ-साथ बालिकाओं में स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं जागरूकता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब प्राइड के सदस्यों ने बालिकाओं से राखी बंधवाई और उनके अच्छे भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। 
इस अवसर पर बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी आयोजित किए डॉ माला मित्तल ने बालिकाओ को गुड टच और बैड टच, डॉ रूचि अग्रवाल ने अच्छे और स्वस्थ दातो के बारे मे बताया वहीँ डॉ शालिनी मनीषा ने बालिकाओं को  उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा व्यक्तिगत सुरक्षा  के प्रति जागरूक किया। इस पर्व को चरितार्थ करने के लिए विजया विश्वकर्मा ने रक्षा बंधन पर सुन्दर गीत प्रस्तुत किया।
राकेश गर्ग ने मोबाइल से होने वाले साइबर क्राइम और उसके होने वाले दुष्परिणाम के बारे मे बताया।

क्लब के अध्यक्ष विशाल शर्मा ने  कहा कि " बालिकाओं के साथ रक्षा बंधन के इस पर्व को मनाकर क्लब ने उन्हें यह संदेश देने का प्रयास किया कि प्राइड के सदस्य उनके साथ खड़े है और उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

क्लब सचिव डॉ रघुनन्दन अग्रवाल ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचकर उनके जीवन में सकारात्मक एवं स्थायी परिवर्तन लाना है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती किरण सिंह और वहां के सभी शिक्षिकाएं व कर्मचारियों के अतिरिक्त क्लब के सदस्य विजय बहादुर पाल, राकेश गर्ग, कार्यक्रम संयोजक आशीष अग्रवाल, बृजेश उमर,डॉ पी के गुप्ता, डॉ आनंद जायसवाल अरुण अग्रवाल अजय अग्रवाल सुशील अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।
Uploaded Image Uploaded Image