संत बाबा ईश्वर दास सेवा समिति सिंधी बाबा के तत्वाधान में शिव झांकी धूमधाम से निकाली गई

संत बाबा ईश्वर दास सेवा समिति (सिन्धी बाबा ) गौशाला व शिव मंदिर,ताजोपुर के तत्वाधान में श्रावण मास में विगत 13 वर्षों से अनवरत निकलने वाली  पद यात्रा  शिव झांकी बड़े ही धूमधाम से सिन्धी कालोनी से निकाली गयी जो कि रेलवे फाटक, रोडवेज , गाजीपुर तिराहा होते हुए सिन्धी बाबा के स्थान ताजोपुर तक पद यात्रा करते हुए निकाली गयी ।
इसमें मऊ सिन्धी समाज के सभी पुरुष , महिलाएं व बच्चे सभी भक्ति गीतों पर नाचते गाते हुए हर हर महादेव, जय भोले के नारे लगाते हुए शिव मंदिर ताजोपुर तक पहुंचे। जिसमें रास्ते में जगह-जगह जलपान की भी व्यवस्था की गयी थी ।
इस कार्यक्रम में महादेव संग पार्वती माता के मूर्त रूप को  झांकी के रूप में दर्शाया गया था ।
इस पद यात्रा झांकी को वृहत रूप देने के लिए लखनऊ से कार्यक्रम को सफल व चार चांद लगाने हेतु कलाकार भी बुलाते गये थे ।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह था कि जो लोग श्रावण मास में बाबा धाम व अन्य तीर्थ स्थलो पर पद यात्रा करते हुए नहीं जा पाते वे यही पे समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वही बाबा  धाम वाली फीलींग लेकर चलते हैं ।यह कार्यक्रम बाबा गोपी चंद जी के अध्यक्षता मे सम्पन्न कराया गया । पद यात्रा करते हुए
Uploaded Image

महादेव जी के स्थान पर सभी भक्तों के लिए जलपान व भंडारे की भी व्यवस्था करायी गयी थी । प्रशासन का भी बड़ा ही सराहनीय योगदान रहा ।
इस कार्यक्रम मुख्य रूप से समिति के दिलीप रतवानी जी, बाबला, जयराम, महेश, गोल्डी, प्रकाश, जिम्मी, ओम, पुनीत, सती, भावना, सावित्री, पार्वती देवी, खुशी, एंजल मुख्य रुप से रहे ।