मिर्जाहादीपुरा चौराहे पर राहगीरों व विक्रेताओं को बांटीं छतरियां

 मिर्जाहादीपुरा चौराहे पर इनर व्हील क्लब ऑफ मऊनाथ भंजन की ओर से राहगीरों एवं स्थानीय विक्रेताओं को इनर व्हील ब्रांडेड छतरियों का वितरण किया गया। बारिश के मौसम में लोगों को राहत और सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से क्लब की सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों को छतरियां उपलब्ध कराईं।

छतरी पाकर स्थानीय विक्रेताओं और राहगीरों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। लोगों ने क्लब की इस सेवा पहल की सराहना करते हुए सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष ज्योति सिंह सहित क्लब की सदस्याएं उपस्थित रहीं। क्लब सदस्यों ने कहा कि समाजसेवा के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करना इनर व्हील क्लब का प्रमुख उद्देश्य है और ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
Uploaded Image Uploaded Image