मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष पद पर तीसरी बार जिम्मेदारी मिलने पर विनय कुमार गौतम ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विनय कुमार गौतम ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अनुशंसा तथा राहुल गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पुनिया, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, आईसीसी ऑब्जर्वर संजीव सिंह, मऊ जनपद के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह तथा मऊ जनपद के प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के विश्वास के लिए वह हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं।
उन्होंने कहा कि तीसरी बार मिली जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
विनय कुमार गौतम ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि कांग्रेस पार्टी के साथ समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का काम किया जाए और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मऊ जनपद की चारों विधानसभा सीटों में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरी मेहनत की जाएगी।
उन्होंने पार्टी नेतृत्व को विश्वास दिलाते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह निरंतर सक्रिय रहेंगे।
