हाइवे पर ट्रैक्टर के उपर चढकर स्टंटबाजी करते हुए रील बनाने वाले दो युवक के विरुद्ध कार्यवाही


पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में हाईवे पर स्टंटबाजी करने वाले को विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक  मऊ अनूप कुमार
Uploaded Image

तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना दक्षिण टोला की पुलिस टीम द्वारा हाईवे पर ट्रैक्टर के उपर चढ़कर स्टंटबाजी करते हुए वायरल हुई रील के सम्बन्ध में जांच की गयी तो जांच से तथ्य प्रकाश में आया कि करीब 01 माह पूर्व में घर पर खड़े ट्रैक्टर को रामपुर चकिया फ्लाई ओवर के उपर हाइवे पर ले जाकर 1. नितेश यादव पुत्र रमई यादव 2. संदीप यादव पुत्र राजेन्द्र निवासीगण रामपुर चकिया थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ द्वारा ट्रैक्टर पर चढकर स्टंटबाजी करते हुए रील बनायी गयी थी उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में आज दिनांक 16.07.2026 को थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम द्वारा रामपुर चकिया फ्लाई ओवर के पास से ही 1. नितेश यादव पुत्र रमई यादव 2. संदीप यादव पुत्र राजेन्द्र निवासीगण रामपुर चकिया थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ को स्टंट में इस्तेमाल किये गये ट्रैक्टर के साथ पकड़ लिया गया तथा दोनो युवको के विरूद्ध विधिक कार्यवाही अमल लायी जा रही है तथा ट्रैक्टर को एम०वी० एक्ट के अन्तर्गत सीज कर दिया गया है।