मऊ। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अर्पित कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर देईया माता मंदिर परिसर में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया गया। धार्मिक आयोजन के अंतर्गत सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मंत्री ए.के. शर्मा के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए जनसेवा के उनके कार्यों की सराहना की।
