मऊ। रोटरी क्लब प्राइड मऊ द्वारा समाज हित में निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण की विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से क्लब 'स्वयं से ऊपर सेवा ' के सिद्धांत को सार्थक कर रहा है। उपरोक्त बातें रोटरी मंडल 3120 की मंडलाध्यक्ष पुनम गुलाटी ने रोटरी क्लब प्राइड मऊ के पद ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कहा।
अपने संक्षिप्त उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि "रोटरी सेवा, समर्पण और मानवीय मूल्यों का प्रतीक है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का लाभ पहुँचाना ही रोटरी का मूल उद्देश्य है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण तथा जरूरतमंदों की सहायता जैसे सेवा कार्यों में क्लब की सक्रिय भागीदारी समाज के लिए प्रेरणादायी है।"
इसके पूर्व पूनम गुलाटी का स्वागत गाजीपुर तिराहा पर किया गया वहां से वह रोटरी क्लब प्राइड मऊ द्वारा विभिन्न कार्यों अवलोकन व उद्घाटन करने के लिए गुलाब वाटिका पहुंची। जहां पर उन्होंने क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का अवलोकन किया एवं अपने हाथों से फलदार वृक्ष लगाए। इस कार्यक्रम के संयोजक अतुल जायसवाल थे। उसके पश्चात क्लब द्वारा जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक बड़ा वाटर कूलर लगाया गया जिसका उन्होंने उद्घाटन किया। स्टेडियम में पानी ठंडा पानी पीने की व्यवस्था नहीं थी जिसको देखते हुए क्लब ने वहां एक बड़ा वाटर कूलर संयंत्र स्थापित किया। इसके लग जाने से वहां पर खेलने के लिए आने वाले युवाओं को बहुत सुविधा होगी। इस कार्यक्रम के संयोजक मनीष सर्राफ रहे। इसके उपरांत जिला महिला अस्पताल पहुंची जहां पर गर्भवती व प्रसूति महिलाओं से मिली एवं उन्हें पौष्टिक आहार व प्रोटीन पाउडर का वितरण किया। इस कार्यक्रम के संयोजक शिव अग्रवाल व बृजेश उमर रहे।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए वह क्लब के नवगठित पदाधिकारी के साथ संक्षिप्त बैठक की और उन्हें अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का बोध कराया। वह पूरे वर्ष में क्लब द्वारा किए जाने वाले प्रोजेक्ट के बारे मे जानकारी ली। पद ग्रहण समारोह में वर्तमान अध्यक्ष आशीष अग्रवाल और पूर्व सचिव विजय बहादुर पाल ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया और अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों को लोगों को बताया एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले रोटेरियन साथियों को सम्मानित किया। इसके पश्चात नए अध्यक्ष विशाल शर्मा एवं सचिव डॉ रघुनंदन अग्रवाल को कॉलर और पिन लगा कर अपना कार्यभार सौपा गया। इस अवसर पर क्लब द्वारा डॉक्टर पी के गुप्ता, विजय बहादुर पाल, एवं गिरिराज शरण अग्रवाल के सहयोग से जरुरतमंद महिलाओ को उनके जीवकोपार्जन के लिए तीन सिलाई मशीन प्रदान की गई। अपने अध्यक्ष पद को ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष विशाल शर्मा ने अपने आगे किए जाने वाले कार्यों को उपस्थित लोगों को बताया और उसकी उपयोगिता बताई। अंत में नव निर्वाचित सचिव डॉ रघुनंदन अग्रवाल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं आजमगढ़, बलिया एवं वाराणसी से आए सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब प्राइड मऊ के सभी सदस्य सपरिवार, रोटरी क्लब मऊ के सभी सदस्य, रोटरैक्ट क्लब के सभी सदस्य, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष एवं सचिव अन्य क्लबो से आए हुए अतिथिगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राकेश गर्ग ने किया और कार्यक्रम संयोजक सौरभ मद्धेशिया रहे।
