अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल नवागत एडीएम प्रवेंद्र कुमार से मिला,बुकें देकर किया स्वागत

मऊ कलेक्ट्रेट परिसर में
Uploaded Image

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल नवागत एडीएम प्रवेंद्र कुमार से मिलने पहुंचा। संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज अग्निवेश की अगुवाई में प्रतिनिधियों ने एडीएम साहब को बुके देकर उनका स्वागत किया। मुलाकात के दौरान शहर के बाज़ार, व्यापारियों की सुरक्षा और प्रशासनिक सहयोग को लेकर सार्थक चर्चा हुई। व्यापारी नेता नीरज अग्निवेश ने बताया कि एडीएम साहब की कार्यशैली और रुख व्यापारियों के प्रति काफी सकारात्मक है और व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के सम्मान के लिए तत्पर रहेगा।