सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, मऊ में भारत रत्न एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर अभिषेक आदित्य, जॉइंट डायरेक्टर श्रीमती गरिमा जयसवाल, रेजिडेंशियल डायरेक्टर गौतम जयसवाल, जॉइंट रेजिडेंशियल डायरेक्टर श्रीमती दीपिका जयसवाल, प्रधानाचार्य संदीप कुमार दूबे तथा उपप्रधानाचार्य रवि प्रताप शर्मा सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के जीवन, व्यक्तित्व एवं उनके प्रेरणादायी विचारों पर आधारित कविता, भाषण एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने उनके आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प भी लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य

संदीप कुमार दूबे तथा उपप्रधानाचार्य रवि प्रताप शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को
संदीप कुमार दूबे तथा उपप्रधानाचार्य रवि प्रताप शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को
डॉ. कलाम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अनुशासन, परिश्रम, ईमानदारी एवं बड़े सपने देखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन प्रत्येक विद्यार्थी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके आदर्श सदैव युवाओं का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया।
