मऊ में हिंदू जागरण समिति ने भीटी पुल के निर्माण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने  भीटी स्थित तमसा नदी पर नए पुल के निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से नगर मजिस्ट्रेट रामबाबू को सौंपा।

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि भीटी का पुल कई दशकों पुराना और जर्जर हो चुका है। यह पुल मऊ के साथ पूर्वांचल के कई जिलों को जोड़ता है। प्रतिदिन हजारों छात्र, व्यापारी, किसान और अधिकारी इसी मार्ग से गुजरते हैं।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट रामकृष्ण भारद्वाज और प्रांतीय मंत्री अमित वर्मा ने कहा कि यातायात के बढ़ते दबाव से पुल की हालत चिंताजनक है। समय रहते निर्माण न होने पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

जिलाध्यक्ष मनीष सिंह और नगर अध्यक्ष रोशन सोनी ने कहा कि सरकार बुनियादी ढांचे पर काम कर रही है। नए पुल के निर्माण को प्राथमिकता दी जाए। प्रांतीय मंत्री रवि गुप्ता और यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष आर्यन सिंह ने पुल की तकनीकी जांच और बजट स्वीकृत करने की मांग की।

इस अवसर पर एडवोकेट योगेंद्र प्रजापति, राज श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह, आदित्य रंजन सिंह, राजकुमार मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Uploaded Image Uploaded Image