जिलाधिकारी ने नवीन मंडी स्थल कोपागंज एवं गोठा उप मंडी का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश


Uploaded Image

जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने नवीन मंडी स्थल कोपागंज तथा गोठा स्थित उप मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मंडी परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा किसानों एवं व्यापारियों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मंडी में आने वाले किसानों एवं व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मंडी परिसर की नियमित साफ-सफाई, पेयजल की समुचित उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गोठा स्थित उप मंडी के निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव ने बताया कि उप मंडी के सौंदर्यीकरण एवं पुनरुद्धार हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा चुका है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के उपरांत उप मंडी में व्यापक स्तर पर सौंदर्यीकरण एवं पुनरुद्धार के कार्य कराए जाएंगे, जिससे किसानों एवं व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव, सिटी मजिस्ट्रेट सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंडी परिसर की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यक सुधार कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराए जाएं।