"सोशल मीडिया के पत्रकार साथियों को शक्ति देगा कांग्रेस का डिजिटल साथी अभियान"

कांग्रेस पार्टी के संविधान लीडरशिप कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे डिजिटल साथी अभियान की मजबूती के लिए मऊ जिला कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें अभियान से आमजन को जोड़ने की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही अभियान से जुड़ा पोस्टर जारी किया गया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के नेशनल मीडिया पैनलिस्ट ओजैर नजम ने कहा कि डिजिटल साथी अभियान से छोटे शहरों एवं गांवों के यूट्यूबर पत्रकार साथियों, कंटेंट क्रिएटर साथियों एवं आमजन में जागरूकता आएगी। संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए युवाओं एवं आमजन को डिजिटल माध्यमों से सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है।  पूर्व जिला महासचिव, गौरव कुमार राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान में निहित नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। डिजिटल साथी अभियान छोटे शहरों एवं गांवों के यूट्यूबर पत्रकार साथियों, कंटेंट क्रिएटर साथियों एवं आमजन को जागरूक, संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आज जबकि वर्तमान भाजपा सरकार में मीडिया को गोदी मीडिया कहा जाने लगा है, ऐसे समय में  हमारे शहरों एवं गांवों के यूट्यूबर पत्रकार, कंटेंट क्रिएटर है वही आम लोगों गरीबों, मजदूरों, छात्रों, और महिलाओं की आवाज बनने का काम कर रहे हैं, चाहे वह शिक्षा, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार का मुद्दा हो या फिर पेपर लीक और राम मंदिर में चढ़ावे की लूट का मसला हो, हमारे यूट्यूबर पत्रकार साथी मुखर रूप से जनता की आवाज उठा रहे हैं।

 जिससे डरकर यह भाजपा सरकार इनकी आवाज को दबाने के लिए तरह-तरह के हथकांडे अपना रही है। कभी वह इनका पेज गायब कर देती है, तो कभी वीडियो डिलीट कर देती है, यदि इसके बाद भी पत्रकार साथी नहीं मानते तो वह इनको फर्जी मुकदमे में फसाने का काम करती है। इन्हीं सब परिस्थितियों को देखते हुए युवा कांग्रेस इन साथियों के सहयोग के लिए आगे आई है। इस अभियान के तहत युवा कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर काम करने वाले यूट्यूबर पत्रकार साथियों, कंटेंट क्रिएटर साथियों एवं आमजनों को यदि सरकार द्वारा कोई भी प्रताड़ना दी जाती है, तो उससे बचने में सहयोग करेगी और इन साथियों को कानूनी तथा तकनीकी सलाह एवं सुरक्षा मुहैया कराएगी। 
अतः कार्यक्रम के माध्यम से मऊ जिले के सभी यूट्यूबर पत्रकार साथियों, कंटेंट क्रिएटर साथियों एवं आमजनों से निवेदन है कि वह अपना रजिस्ट्रेशन इस अभियान में जरूर करें और निर्भय होकर जनहित के लिए अपनी आवाज को बुलंद करें। 
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अवसर अहमद ने की और इस अबसार पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रामकरण यादव, युवा कांग्रेस के महासचिव अमित चौहान, जितेंद्र चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष रोशन विश्वकर्मा, सोशल मीडिया के अध्यक्ष फहद, प्रतीक कुमार आदि कांग्रेस के साथी उपस्थित रहे।
Uploaded Image Uploaded Image