ज्येष्ठ मंगल के भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब 


मऊ। ज्येष्ठ माह के अंतिम व आठवें मंगलवार को मऊ नगर में द मऊ क्लब द्वारा आयोजित भंडारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। जहां लोगों द्वारा श्रद्धा पूर्वक प्रसाद ग्रहण किया गया।
नगर के सहादतपुरा मंगलवार को दिन में सामाजिक संस्था द मऊ क्लब द्वारा भंडारा महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम रखा गया। जहां नगर के गणमान्य से लेकर जन सामान्य तक श्रद्धालुओं की भीड़ बड़ी संख्या में उमड़ी रही। इस अवसर पर श्री हनुमान चालीसा कार्यक्रम से के बाद से शुरू हुए भंडारे का समापन भगवान राम की आरती के बाद संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, पूर्व सांसद अतुल राय, हनुमत कृपा सेवा समिति चंद्रशेखर अग्रवाल, अशोक सिंह पूर्व प्रत्याशी भाजपा,रोटरी क्लब पदाधिकारी राकेश गर्ग, विजय बहादुर पाल, भाजपा नेता मुन्ना दुबे, पूर्व ब्लाक प्रमुख और सपा नेता सुजीत सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरशद जमाल, एडवोकेट हरिद्वार राय, संजीव जायसवाल, डिंपल सर्वेश राय, शिव जी राय, डॉक्टर सीता राय, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजकुमार सिंह, डॉ राजेश सिंह, डॉ आरके अग्रवाल, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ अजय कुमार, डॉ आनंद जायसवाल, डॉ राजू, डॉ विनोद सिंह, डॉ खालिद, भाजपा नेत्री ज्योति सिंह, सहित बड़ी संख्या में लोगों के भीड़ बनी रही।
 कार्यक्रम आयोजन समिति में उपलब्ध के तरफ से अध्यक्ष लालबहादुर जायसवाल, सचिव वेद नारायण मिश्रा, तेज प्रताप तिवारी, सौरभ बरनवाल, संतोष राजवती, अंकित बरनवाल, प्रिंस गुप्ता, नीरज जायसवाल, संतोष, सर्वेश, श्रीराम जायसवाल, संजय खंडेलवाल, संजय जायसवाल, अभिनव, मनीष सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image