छिछोर से मऊ तक रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ



Uploaded Image

रतनपुरा ब्लाक के ग्राम छिछोर से जिला मुख्यालय मऊ तक रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया गया। छिछोर चौराहे पर गुड्डू मिश्रा और रजनीश बाबा ने पूजन-अर्चन कर मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़कर बस को रवाना किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं किसान नेता राकेश सिंह ने बस के चालक और कंडक्टर को माला पहनाकर बस संचालन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों नागरिक मौजूद रहे। बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

उपस्थित लोगों ने प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इस पिछड़े क्षेत्र में बस सेवा शुरू होने से कचहरी, अस्पताल, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, सामान लाने-ले जाने और बाहर आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी।

नई बस सुबह 7:00 बजे छिछोर से चलकर सेमराजपुर, बिलौझा, मानिकपुर, मऊ कुबेर, हलधरपुर, पहसा होते हुए मऊ रोडवेज बस स्टैंड पहुंचेगी। वहीं शाम 5:00 बजे मऊ रोडवेज बस स्टैंड से चलकर वापस छिछोर पहुंचेगी।

इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह लोहराई, रमेश गुप्ता, कुंदन मौर्य प्रधान प्रतिनिधि, हरिंदर चौहान, ओम प्रकाश सिंह, जोगिंदर सिंह, अरुणेश सिंह, पिंटू मौर्य, श्याम बहादुर चौहान, नागेंद्र सिंह, राणा प्रताप सिंह, रोडवेज विभाग के धीरेंद्र सिंह, रामप्रवेश सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। बस के चालक अवनीश और कंडक्टर अजीत सिंह का स्वागत जय श्री राम के जयकारों के साथ किया गया।