इनर व्हील क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त समाज को साकार करने हेतु No Plastic, Only Cloth Bag परियोजना का हुआ सफल आयोजन



इनर व्हील क्लब मऊ द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त समाज के संकल्प को साकार करने हेतु "No Plastic, Only Cloth Bag" परियोजना का सफल आयोजन किया गया।

परियोजना का शुभारंभ क्लब की  PDC श्रीमती आशा खत्री जी के शुभ कर-कमलों द्वारा हुआ। इस अवसर पर कपड़े के थैलों का वितरण कर आमजन को प्लास्टिक का उपयोग छोड़कर पर्यावरण हितैषी कपड़े के झोले अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अभियान की सबसे विशेष बात यह रही कि क्लब की सभी सदस्यों ने अपने-अपने घरों से हाथों से सिले हुए कपड़े के झोले बड़ी संख्या में लाकर इस सेवा कार्य को सफल बनाया। आप सभी का यह समर्पण, सहयोग और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है।

इस पुनीत कार्य में निवर्तमान अध्यक्ष मीना अग्रवाल, पद्मा मिश्रा, डॉ. कुसुम वर्मा, पूनम गुप्ता, सुजाता सिंह, सोनी गुप्ता, रंजना जालान, मीता जालान, अर्चना कपूर, रुचि अग्रवाल, सचिव विनीता पाण्डेय, कोषाध्यक्ष कीर्ति अग्रवाल, IASO अनीता सिंह तथा अन्य सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही।


आइए, मिलकर संकल्प लें — "प्लास्टिक हटाएँ, कपड़े का झोला अपनाएँ, पर्यावरण बचाएँ।"
Uploaded Image