मऊ। दक्खिन टोला महरनिया स्थित श्री हनुमान मंदिर में आज श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट एवं श्री नर्मदेश्वर शिवालय परिवार के सौजन्य से श्री हनुमत कृपा सेवा समिति सुंदरकांड पाठ समिति द्वारा भव्य एवं संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम, माता सीता एवं श्रीहनुमान जी भगवान भोलेनाथ जी के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके पश्चात सुंदरकांड पाठ समिति के सदस्यों ने संगीतमय शैली में सुंदरकांड का पाठ प्रस्तुत किया। पूरे वातावरण में "जय श्रीराम" एवं "जय बजरंगबली" के जयघोष गूंजते रहे, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर सुंदरकांड पाठ का श्रवण किया तथा श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर के अध्यक्ष कमलेश चौरसिया ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है। अंत में महाआरती के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट, श्री नर्मदेश्वर शिवालय परिवार, श्री हनुमत कृपा सेवा समिति सुंदरकांड पाठ समिति के डॉ रामगोपाल गुप्त चंद्रशेखर अग्रवाल अशोक साहू अभिषेक मद्धेशिया अनील शर्मा शुभम गुप्ता संजय गुप्ता रवि गुप्ता मनीष साहू पवन मद्धेशिया दीपक गुप्ता कन्हैया गुप्ता प्रेम गुप्ता विंध्याचल शर्मा गणेश अग्रवाल महेंद्र सिंह व पदाधिकारी, सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना के साथ हुआ।
