पुरोधा चिकित्सक डॉक्टर एस.एन. खत्री की पुण्यतिथि पर रोटरी क्लब प्राइड द्वारा किया गया अन्नपूर्णा सेवा

मऊ। रोटरी क्लब प्राइड मऊ के संस्थापक सदस्य स्व रो. डॉ. एस. एन. खत्री
Uploaded Image

के जन्मदिवस के अवसर पर, क्लब द्वारा श्री हनुमंत कृपा सेवा समिति के सहयोग से हनुमान घाट के मंदिर पर जरूरतमंदों को "अन्नपूर्णा सेवा कार्यक्रम" के अंतर्गत निःशुल्क भोजन कराया गया। सभी सदस्यों ने सम्मानपूर्वक सहभागिता निभाई और डॉ. खत्री जी के सेवा, समर्पण और मानवता को नमन किया। 
इस अवसर पर क्लब के सचिव डॉक्टर रघुनंदन अग्रवाल ने कहा कि वे आगे भी समाज के वंचित वर्ग के लिए सेवा कार्य नियमित रूप से करते रहेंगे। सभी सदस्यों ने डॉ. एस. एन. खत्री जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके दिखाए सेवा पथ पर चलने का संकल्प लिया।
 इस अवसर पर स्व डॉक्टर एस एन खत्री की धर्मपत्नी आशा खत्री ने स्वयं उपस्थित होकर अपने हाथों से गरीबों को भोजन दिया। उन्होंने कहा कि मऊ में डॉक्टर खत्री को अपने सेवा भावना व सहयोग के लिए सदैव याद किया जाता रहा है और आज भी लोगों के मन में उनकी छवि बसी हुई है।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष विशाल शर्मा व उनकी धर्मपत्नी विजया विश्वकर्मा, क्लब के सचिव डॉ रघुनंदन अग्रवाल व उनके धर्मपत्नी डॉ रूचि अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष आशीष अग्रवाल व शिल्पी अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक अमित सिंघल, क्लब के सदस्य कृष्णा खंडेलवाल,आलोक खंडेलवाल,अनूप खंडेलवाल, राकेश गर्ग, जितेंद्र राखोलिया, सौरभ मद्धेशिया डॉक्टर योगेंद्र यादव सहित अधिकांश सदस्य उपस्थित थे। वहीं हनुमत कृपा सेवा समिति के संस्थापक व वरिष्ठ सदस्य चंद्रशेखर अग्रवाल, कैलाश जायसवाल, सहित समिति के अन्य सदस्य भी वहां उपस्थित रहे।