लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल में " शिक्षा रत्न विजय शंकर छात्रवृत्ति योजना" के अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया ।
लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल में प्रतिभाशाली एवं परिश्रमी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से "विजय शंकर शिक्षा रत्न छात्रवृत्ति योजना" के अंतर्गत सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया।
योजना के अंतर्गत 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों जिसमें अमृता यादव, उमर फरहान, कृतिका राय, अंजली पांडेय एवं सौरभ यादव को ₹21,000 तथा 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिसमें अश्वनी यादव, पवन यादव ,प्रतीक कुमार यादव, मुबाशिर अफरोज, श्रुति विजय , सुमित कुमार,एवं मोहम्मद ताहिर को ₹11,000 का चेक देकर सम्मान प्रदान किया गया।
विद्यालय परिवार ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वही वाणिज्य विषय मे अंशुमन श्रीवास्तव को जिला टॉपर होने पर 21000 रुपए कैश देकर सम्मानित किया गया
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जीता लेप्चा ने अपने संबोधन में कहा कि "प्रतिभा तभी सार्थक होती है जब उसके साथ निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच जुड़ी हो। यह छात्रवृत्ति केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन में और अधिक ऊँचाइयाँ प्राप्त करने की प्रेरणा है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी विद्यालय, परिवार और देश का नाम रोशन करेंगे।"
विद्यालय के प्रबंधक श्री मुरली सर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि "सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित अध्ययन, समय का सदुपयोग, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करना चाहिए। शिक्षा ही वह शक्ति है जो व्यक्ति के जीवन को नई दिशा और समाज को नई पहचान देती है।"
