विश्व पर्यावरण दिवस पर रोटरी क्लब मऊ द्वारा पौध वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित


मऊ, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब मऊ द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान को बढ़ावा देने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत रोटेरियन एस.पी. दुबे जी की श्री दुर्गा पौधशाला, बहरीपुर पर लगभग 50 फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण ऐसे जागरूक लोगों को किया गया, जिन्होंने पौधों की उचित देखभाल कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया इस अवसर पर रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष डॉ. ए.के. सिंह ने कहा कि "पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस मनाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे जनआंदोलन का रूप देना होगा रोटरी क्लब मऊ के फाउंडर मेंबर एवं वरिष्ठ रोटेरियन डॉ. एस.सी. तिवारी ने कहा कि "वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं। बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए रोटरी क्लब मऊ के सचिव डॉ. एस. खालिद ने कहा कि "विश्व पर्यावरण दिवस केवल जागरूकता का अवसर नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लेने का दिन है। पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है कार्यक्रम के संयोजक रोटेरियन एस.पी. दुबे ने कहा कि "पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से आज ऐसे लोगों को फलदार एवं छायादार पौधे वितरित किए गए हैं जो उनकी नियमित देखभाल कर सकें
इसके पश्चात साईं हॉस्पिटल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित सदस्यों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब मऊ के वरिष्ठ रोटेरियन डॉ. एस.सी. तिवारी, क्लब अध्यक्ष डॉ. ए.के. सिंह, सचिव डॉ. एस. खालिद, कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन एस.पी. दुबे, पर्यावरणविद् शैलेन्द्र जी, जिला उद्यान अधिकारी सहित अन्य रोटेरियन सदस्य एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर वृक्षारोपण एवं वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लिया।
Uploaded Image Uploaded Image