घोसी लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि वर्षों से लंबित दोहरीघाट–औड़िहार मेमो ट्रेन सेवा को रेलवे बोर्ड द्वारा आधिकारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह सेवा अब प्रतिदिन संचालित होगी, जिससे क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
यह ऐतिहासिक उपलब्धि घोसी लोकसभा के लोकप्रिय एवं कर्मठ सांसद

राजीव राय जी के सतत प्रयास, संघर्षशील नेतृत्व और जनहित के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष परिणाम है।
राजीव राय जी के सतत प्रयास, संघर्षशील नेतृत्व और जनहित के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष परिणाम है।
सांसद राजीव राय जी ने इस महत्वपूर्ण मांग को प्राथमिकता देते हुए न केवल रेल मंत्रालय को कई बार पत्र लिखे, बल्कि संसद के सदन में भी मजबूती से यह मुद्दा उठाकर घोसी क्षेत्र की जनता की आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया। साथ ही उन्होंने रेलवे अधिकारियों एवं मंत्रालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों से लगातार संपर्क कर इस मांग को स्वीकृति दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई।
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार 65121/65122 दोहरीघाट–औड़िहार मेमो ट्रेन प्रतिदिन संचालित होगी, जिससे दोहरीघाट, मुरादपुर हाल्ट, अमिला, घोसी, कोपागंज, इंदारा, मऊ, दुल्लहपुर, जखनियां, सादात और औड़िहार सहित पूरे क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
इस रेल सेवा के शुरू होने से छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, किसानों तथा आम नागरिकों को सस्ती, सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा, रोजगार और आवागमन को नई गति मिलेगी।
यह ट्रेन सेवा केवल परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि घोसी लोकसभा क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
घोसी की सम्मानित जनता ने इस उपलब्धि पर सांसद राजीव राय जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत शुरुआत बताया है।
