मऊ। रोटरी क्लब मऊ द्वारा जनसेवा के उद्देश्य से दिनांक 17 मई, रविवार को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सला

हाबाद बाजार स्थित डॉक्टर महेंद्र सिंह के हाते में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
हाबाद बाजार स्थित डॉक्टर महेंद्र सिंह के हाते में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस कैंप में वाराणसी स्थित R J Shankara Eye Hospital के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपस्थित रहेगी, जो मरीजों की आंखों की जांच करेगी। जांच के दौरान जो मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए जाएंगे तथा ऑपरेशन के लिए उपयुक्त होंगे, उन्हें रोटरी क्लब मऊ द्वारा अपने निजी साधनों से वाराणसी स्थित अस्पताल ले जाया जाएगा।
मरीजों के ऑपरेशन, आने-जाने, रहने एवं खाने-पीने की संपूर्ण व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।
रोटरी क्लब मऊ ने क्षेत्र के सभी जरूरतमंद एवं बुजुर्ग मरीजों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाएं तथा अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाएं।
