भाकपा के वरिऊ नेता कामरेड अतुल अंजान की दूसरी पुण्यतिथि अमिला में मनाई गई

आज क्रांतिकारी झारखंडे राय यूथ ब्रिगेड द्वारा भाकपा के वरिष्ठ नेता कामरेड अतुल अनजान की दूसरी पुण्यतिथि अमिला मनाई गई।
बहुत सादगी के साथ किसान नेता अतुल अनजान जी को श्रद्धांजलि दी गई।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विवेक राय गोलू ने कहा नेता जी पास सादगी के साथ क्रांतिकारी भावना भी थी घोसी से लगाव इतना था की कई चुनाव हारने के बाद लड़ते रहे।
आज अतुल अनजान की वजह से कम्युनिस्ट नेता पूर्व सांसद क्रांतिकारी कामरेड जयबहादुर सिंह और क्रांतिकारी झारखंडे राय पूर्व सांसद विधायक मंत्री की आदमकद प्रतिमा तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री माननीय स्व मुलायम सिंह जी शिवपाल सिंह यादव जी ने जिले के कलेक्ट्रेट में लगवाई ये जिले के क्रांतिकारी सम्मान के लिए बात थी। घोसी लोकसभा का दुर्भाग्य है कि अतुल अनजान जैसे नेता हार गए अगर जनता ने चुना होता तो मऊ ही नहीं पूर्वांचल बहुत विकास हुआ होता।
हम अतुल अनजान के संघर्ष को जाया नहीं जाने देंगे हम आप की किसानों की मजदूरों की छात्रों नौजवानों गांव सड़क बिजली की समस्याओं को लेकर लड़ेंगे।
श्रद्धांजलि सभा में श्रीप्रकाश मनीष रायगुप्ता बाबू गुप्ता फैयाज अहमद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी रामदुलारे आकाश राय सोनू राय अरविंद पटेल आदि दर्जनों युवा यूथ ब्रिगेड के मौजूद रहे।
संचालन सोनू राय व अध्यक्षता आर्यन गुप्ता ने किया।
विवेक राय गोलू ने नम आंखों से कहा आगे से बड़ी श्रद्धांजलि सभा भव्य तरीके से होगी कामरेड अतुल अनजान के संघर्ष वाले रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
Uploaded Image