यूपीएमएसआरए मऊ ने मनाया 44 वा स्थापना दिवस,समस्याओं को लेकर संघर्ष के लिए संगठन सदैव तैयार: तेज प्रताप


मऊ। उत्तर प्रदेश मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव संगठन मऊ इकाई द्वारा संगठन का 44वां स्थापना दिवस यूनिट कार्यालय पर धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
यूपीएमएसआरए अध्यक्ष तेजप्रताप तिवारी ने कहाकि संगठन ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर समय-समय पर संघर्ष किया और अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। साथ ही सभी सदस्यों से संगठन को और मजबूत बनाने तथा एकजुट रहकर कार्य करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर केक काटकर संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के सदस्यों के सम्मान के साथ हुई। इस अवसर पर कामरेड आर पी सिंह ने संगठन की स्थापना, संघर्षों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन पिछले 44 वर्षों से मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव साथियों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित पीयूष उपाध्याय, कोषाध्यक्ष आदित्य गुप्ता, अजीत कुमार सिंह, विपिन तिवारी, अजय सिंह, सुधांशु, विश्वजीत, राजीव सिंह, मनीष चौबे, विजय राय, शादाब खान, सौरभ सिंह, शक्ति श्याम सहित अन्य सदस्यों ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया
Uploaded Image