सी० बी०एस०ई० बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित किया गया है,
जिसमे मऊ के प्रतिष्ठित संस्थान सेंट जेवियर्स हाई स्कूल सिकटियां के बच्चों ने असाधारण सफलता हासिल की है। छात्रों ने विज्ञान, वाणिज्य और कला के सभी विषयों में शानदार अंक प्राप्त किए जो स्कूल की मेहनत और छात्रों की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। स्कूल कि छात्रा श्रेया यादव ने 94% लक्ष्य यादव 91% आकर्ष त्रिपाठी 90.9% दीपक यादव 89.9% आकांक्षा दीप 89.8% प्रियंका कुमारी 89.2% दीपक जयसवाल 88.6% साम्भवी यादव 86.4% सौम्या सत्यार्थी 86% अंक प्राप्त किये इस खुशी के अवसर पर प्रधानाचार्य
संदीप कुमार दुबे और उपप्रधानाचार्य रवि प्रताप शर्मा ने कहा कि हम बेहद गौरवान्वित है कि हमारे बच्चों ने इस कठिन समय में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह उनकी अथक मेहनत शिक्षको के मार्गदर्शन और अभिभावको के समर्थन का परिणाम है। हमेशा हमारा उद्देश्य रहा है कि हर छात्र अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचे। आज उनका यह प्रयास और सफलता हमें प्रेरित करती है। सेंट जेवियर्स परिवार सभी छात्रों, उनके माता-पिता और सभी शिक्षको को इस शानदार उपलब्धि के लिए सहृदय हार्दिक बधाई देता है। विद्यालय प्रशासन प्रत्येक छात्र के बेहतर भविष्य निर्धारण के लिए सदैव तत्पर है।
हम सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि सभी छात्र जीवन में और भी ऊंचाइयों को छूएंगे।
