हरिकेशपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में कला दिवस के अवसर पर एक सुंदर चित्रकला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने चित्रों के माध्यम से प्रदूषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन संस्था “अधिरोहण” की संस्थापिका ज्योति सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर सहयोगी शारदा त्रिपाठी, नीलम त्रिपाठी, अंचल एवं संजना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बच्चों के बीच चित्रकला से संबंधित सामग्री का वितरण किया गया, जिससे बच्चों में रचनात्मकता और उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कला के प्रति रुचि विकसित करना एवं उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
अधिरोहण संस्था द्वारा किए जा रहे ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक सराहनीय पहल हैं।
