मऊ में अब 24 घंटे संभव होगी प्रकाश अस्पताल में दिल की सर्जरी,राज्यमंत्री दानिश आजाद ने किया कैथलैब का उद्घाटन

मऊ। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने प्रकाश अस्पताल में अत्याधुनिक कार्डियक कैथलैब  का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस नई सुविधा के शुरू होने से अब जिले में दिल की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को आपातकालीन स्थिति में 24 घंटे विश्वस्तरीय इलाज और सर्जरी की सुविधा मिल सकेगी।
उद्घाटन के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा की यह कैथलैब केवल एक मशीन नहीं, बल्कि जिले और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध होगी। अब हृदय रोगियों को इलाज के लिए वाराणसी या लखनऊ जैसे बड़े शहरों की ओर नहीं भागना पड़ेगा। प्रकाश अस्पताल द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में उठाया गया यह कदम सराहनीय है, जिससे समय रहते लोगों की जान बचाई जा सकेगी।  कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज राय एवं प्रकाश ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मनीष राय न,कार्डियोलॉजिस्ट डॉ विश्वजीत सिंह ने  मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। राज्यमंत्री को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रकाश ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मनीष राय ने बताया कि अस्पताल का लक्ष्य क्षेत्र के लोगों को सस्ती और आधुनिक चिकित्सा उपलब्ध कराना है। इस कैथलैब के संचालित होने से अब एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर जैसी जटिल प्रक्रियाएं स्थानीय स्तर पर ही कुशल विशेषज्ञों द्वारा संपन्न की जाएंगी।हमारा उद्देश्य केवल तकनीक लाना नहीं, बल्कि इसे आम आदमी की पहुंच में रखना है। यहाँ न्यूनतम खर्च पर विश्वस्तरीय हृदय रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।
अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने अस्पताल की प्रशंसा करते हुए कहा प्रकाश अस्पताल ने हमेशा से ही जनता की सेवा को प्राथमिकता दी है। इस आधुनिक कैथलैब की स्थापना से हमारे जिले के स्वास्थ्य ढांचे को नई मजबूती मिली है, जो विकास की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है।
Uploaded Image Uploaded Image