नसीम अहमद बने मुस्लिम इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य


Uploaded Image

मऊ। मुस्लिम इंटर कॉलेज मऊ के पूर्व सीनियर अध्यापक नसीम अहमद अंसारी को मुस्लिम इंटर कॉलेज की कमान मिली है अब नसीम अहमद अंसारी मुस्लिम इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
नसीम अहमद अंसारी ने कल 31 मार्च की दोपहर प्रधानाचार्य का पद ग्रहण किया और आज 01 अप्रैल से अपने दायित्वों का विधिवत निर्वहन प्रारंभ किया।
इस अवसर पर एयू स्टूडेंट संगम मऊ की टीम ने बधाई देते हुए कहा कि नसीम अहमद सर एयू स्टूडेंट संगम मऊ के अभिभावक के रूप में भी अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, नसीम अहमद सर के मुस्लिम इंटर कॉलेज का कार्यभार संभालने से मुस्लिम इंटर कॉलेज को नई ऊर्जा व उत्साह का संचार होगा।