जिले में पहली बार हुई एक छेद की एडवांस सर्जरी,पहले दिन हुआ तीन लाइव आपरेशन

मऊः सर्जरी के क्षेत्र में जनपद में एक नया इतिहास रचते हुए एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जरी वर्कशाप में एक छेद विधि के माध्यम से तीन लाइव आपरेशन किया गया। शारदा नारायण हास्पिटल में आयोजित इस दो दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन राम मनोहर लोहिया हास्पिटल के सर्जन डॉ विकास सिंह, डॉ अंकित मिश्रा व डॉ मलिक अतिउर रहमान की टीम द्वारा सिंगल पोर्ट लैप्रोस्कोपिक, लैपकोलिक तथा लैप अपेंडिस का आपरेशन कर एक नया अध्याय लिख दिया गया। 
कार्यक्रम चेयरमैन, मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुजीत सिंह ने बताया कि मरीज की सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह सबसे एडवांस विधि है। इस विधि से पित्त की थैली, ज्वांडिस, पथरी तथा गुदा के रास्ते सहित पेट से संबंधित लगभग सभी प्रकार का आपरेशन किया जा सकता है। इसमें नाभि के रास्ते मात्र एक छेदकर के दूरबीन विधि का प्रयोग करते हुए यह किया जाता है। डॉ सिंह ने बताया कि कार्यशाला के दूसरे दिन दो और आपरेशन किया जाएगा। डायरेक्टर, चेयरमैन डॉ संजय सिंह ने बताया कि इस कार्यशाला के माध्यम से जहां आईएमए सहित मंडल भर के चिकित्सकों को इस नई विधि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त होगी वहीं जिस आपरेशन के लिए लोगों को महानगरों में जाना पड़ता है, अब वह शारदा नारायण हास्पिटल में उपलब्ध होगी। आयुष्मान योजना के तहत यह आपरेशन निःशुल्क किया जाएगा। डॉ विकास सिंह ने बताया कि इस विधि द्वारा आपरेशन के चौबीस घंटे बाद कुछ सावधानियों के साथ मरीज अपनी सामान्य दिनचर्या को आरंभ कर सकता है। मऊ जनपद में यह सुविधा उपलब्ध होने पर अब सामान्य लोगों को बड़े शहर में न जाकर शारदा नारायण में ही अब यह सुविधा उपलब्ध हो गई है। कार्यक्रम के दौरान जिले व मंडल भर के दर्जनों चिकित्सकों ने प्रतिभाग कर नई विधि की जानकारी प्राप्त किया।
Uploaded Image Uploaded Image