जिलामंत्री बनने पर दवा वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा हुआ सम्मान


Uploaded Image

मऊ। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के भाजपा जिला मंत्री बनने पर दवा वेलफेयर एसोसिएशन मऊ द्वारा सम्मानित किया गया। 
दवा वेलफेयर एसोसिएशन कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिव जी राय ने कहाकि नगर के प्रतिष्ठित दवा व्यापारी और प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष का भाजपा कमेटी में चयन किया जाना हमारे संगठन के लिए सम्मान की बात है। राकेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में निश्चित रूप से हमारा संगठन व हमारे व्यापारियों की समस्याओं का भी निदान संभव हो सकेगा। महामंत्री प्रवीण कुमार पांडेय ने कहाकि अपने संगठन के बीच के व्यक्ति का सम्मान पूरे संगठन का सम्मान होता है। सम्मान समारोह में दवा वेलफेयर संगठन के साथ ही प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर दिनेश यादव, बृजेश ओमर, रवि प्रकाश सिंह, अनुराग राय, खुनखुन सिंह, संजय सिंह, अशोक यादव, तेज प्रताप तिवारी, मुकेश राय, प्रवीन चंद्र मिश्रा, विमलेश यादव, संजय तानवानी, श्रीराम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।