रोटरी क्लब मऊ द्वारा नगर के शाही कटरा स्थित नगर पालिका परिषद परिसर में आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 125 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिसमें 58 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
चयनित मरीजों को रोटरी क्लब मऊ एवं शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी स्थित अस्पताल भेजा गया, जहां उनका ऑपरेशन पूर्णतः निशुल्क किया गया। मरीजों के आने-जाने, रहने और भोजन की समस्त व्यवस्था भी मुफ्त उपलब्ध कराई गई।
ऑपरेशन कराकर लौटे मरीजों ने रोटरी क्लब मऊ एवं शंकरा आई हॉस्पिटल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इस नेक कार्य के लिए आभार एवं आशीर्वाद व्यक्त किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका परिषद मऊ के अध्यक्ष अरशद जमाल द्वारा किया गया। उन्होंने रोटरी क्लब मऊ के इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष डॉ. ए. के. सिंह

ने शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रोटरी क्लब मऊ का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है मोतियाबिंद जैसी बीमारी का समय पर इलाज न होने से कई लोग अपनी रोशनी खो देते हैं, इसलिए ऐसे निशुल्क शिविरों का आयोजन बेहद आवश्यक है क्लब के *सचिव डॉ. एस. खालिद* ने शिविर की सफलता पर सभी सदस्यों एवं उपस्थित जनों का धन्यवाद किया और कहा कि इस शिविर की सफलता सभी रोटरी सदस्यों, डॉक्टरों और सहयोगी संस्थाओं के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। हमारा उद्देश्य केवल इलाज करना ही नहीं, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। शिविर के *संयोजक डॉ. नासिर अली* ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों तक मोतियाबिंद की जांच और उपचार की सुविधा पहुंचाना है। हमें खुशी है कि बड़ी संख्या में मरीजों ने इसका लाभ उठाया।

शिविर में डॉ. असगर अली, रोटेरियन जमाल अर्पण,डॉ. असलम, मनीष तानवानी, रोटेरियन सौरभ बरनवाल, पुनीत श्रीवास्तव, तेज प्रताप तिवारी, संतोष अग्रवाल सहित अन्य रोटेरियन सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।