भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य के 1 साल का कार्यकाल हुआ पूर्ण, बधाईयों का लगा तांता




भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य का 1वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। आज ही के दिन रामाश्रय मौर्य ने जिलाध्यक्ष के पद पर पदासीन हुए थे। इसके बाद वे लगातार पार्टी संगठन के लिए कार्य कर रहे थे ।1वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी और उसके अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उन्हें लगातार बधाई संदेश दे रहे हैं। आपको बता दें की रामाश्रय मौर्य जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता हैं ,और सभी के सुख-दुख में सह भागीदार रहे हैं। यही वजह है कि उनके पार्टी अध्यक्ष पद पर पदासीन होने पर लोगों में भारी प्रसन्नता देखी गई। एक वर्ष का  कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं।

 रामाश्रय मौर्य को बधाई संदेश देने वालों में सदर ग्राम पंचायत के प्रधान जय किशोर गुप्त उर्फ टुनटुन, भाजपा मंडल अध्यक्ष दयाशंकर श्रीवास्तव दीपू, व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष फतेह बहादुर गुप्त, अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष डॉ जय हिंद यादव, व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री रामनारायण साहू, जयप्रकाश पटेल, स्वामीनाथ पटेल, ओम प्रकाश मौर्य, धर्मेंद्र गोस्वामी ,विजय शंकर मौर्य इत्यादि प्रमुख हैं।