नई दिल्ली- राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान आज कर दिया गया! 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव कराया जाएगा! महाराष्ट्र की सात, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा एवं तमिलनाडु की 6 सीटों पर भी चुनाव कराया जाएगा! शरद पवार, रामदास अठावले, कणिमोझी, तिरुचि शिवा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है!
राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा! 5 मार्च तक कैंडिडेट नामांकन भर पाएंगे, 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी! 9 मार्च तक कैंडिडेट नामांकन वापस ले सकते हैं, 16 मार्च को वोटिंग होगी! सुबह 9 से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी, इसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती होगी। 20 मार्च तक चुनाव की पूरी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी

