मऊ। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा, मऊ इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का आयोजन सादगी एवं श्रद्धा के साथ किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव व रितेश श्रीवास्तव मंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी को पुष्पांजलि अर्पित की और विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। विनय कुमार श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष ने कहा कि विवेकानंद जी युवाओं को आत्मविश्वास, देशभक्ति और सेवा भाव का संदेश दिया, जो आज भी प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज के युवाओं को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं।
महासभा के मंत्री रितेश श्रीवास्तव एडवोकेट ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाकर ही समाज और देश का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के पदाधिकारी , प्रशांत कुमार गौड़, अशोक श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव प्रवीण गौड़ सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
