5 हजार लोग करेंगे हनुमान चलीसा का पाठ,
12 हजार लोगों को भंडारे में भोजन की है व्यवस्था।
मऊ - शीतला माता मंदिर परिसर में आज सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ 5 हजार लोगों द्वारा किया जायेगा। हनुमान सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के विषय में समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल ने बताया की यह कार्यक्रम सुबह 7 बजे प्रारंभ होगा, समिति में ही सदस्य आचार्य की भूमिका में पूजन करवाएंगे। पूजन का कार्य 1 से,1.50 घंटे तक चलेगा।तत्पश्चात सुंदरकाण्ड का पाठ होगा। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया जायेगा। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल ने बताया कि पिछले 15 साल से हर रविवार सुबह मेरे द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया जाता है। लोक कल्याण एवम् देश की सुख-शांति के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस तरह सवा लाख हनुमान चलीसा का पाठ भारत में तीसरी बार आयोजित हो रहा है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस कार्यक्रम मे, 4 से 5 हजार लोग पाठ करेंगे। इस हिसाब से यदि 3100 लोग भी होते हैं और 4100 पाठ भी करेंगे तो सवा लाख से उपर पहुँच जायेगा। पाठ के बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया है। इस प्रकार पूजन कार्यक्रम, 8-10 बजे सुबह से शुरू होकर 2 बजे तक संपन्न हो जायेगा। इसके बाद 2 बजे से भंडारे का कार्यक्रम रखा गया है जिसमे 10 से 12 हजार लोगों के खाने की व्यवस्था की गयी है।इससे न सिर्फ भारत वर्ष बल्कि पूरे विश्व सुख शांति का वातावरण बनेगा।
