मऊ। अमिला नगर पंचायत स्थित उर्मिला गुप्ता मद्धेशिया धर्मशाला में शनिवार को अमिला महोत्सव और सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान आधे दर्जन जोड़े वैदिक मंत्रोचार और गायत्री विधि से विवाह बंधन में बंध गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल निवासी जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर, व्यापार मंडल आईटी मंच के प्रदेश महामंत्री आनंद ओमर तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर भगवान गणेश जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत पूजा अर्चना के साथ 6 जोड़ो का विवाह संपन्न कराया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से राम शकल पटेल, ओंकारनाथ गुप्ता, गुलाब प्रसाद गुप्ता, जगदीश प्रसाद गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, नागेंद्र गुप्ता, अनुराग गुप्ता, राहुल गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, सतीश कुमार गुप्ता ,विनोद कुमार गुप्ता ,आलोक गुप्ता, रमेश गुप्ता, रतन बाबू ,चंदन गुप्ता, मंटू गुप्ता, अनुपम जी, आशीष, बृजेश नारायण नादान, गणेश, सौरभ गुप्ता, अनुराग गुप्ता तथा भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
