न्यायप्रिय जिला जज को कर्मचारियों ने दी भावपूर्ण विदाई


मऊ। न्याय प्रिय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार व प्रधान न्यायाधीश परिवार शक्ति पुत्र तोमर व अपर जिला जज प्रीति सिंह को सिविल कोर्ट के कर्मचारियों ने मंगलवार को भाव पूर्ण  विदाई दी।जिला जज सुनील कुमार का स्थानान्तरण इसी पद पर सुल्तानपुर व प्रधान न्यायाधीश का इसी पद पर मेरठ व अपर जिला जज प्रीति सिंह का मोटर दुर्घटना अधिकरण चेयरमैन पद पर बरेली जनपद के लिये हो गया है। सभी न्यायिक अधिकारियों ने मंगलवार को अपना कार्यभार छोड़ दिया।सिविल कोर्ट के खचाखच भरे सभाकक्ष में कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी । जिला जज क़रीब एक वर्ष तक जिला जज के रूप में यहां कार्य किया। युवा अधिवक्ताओ को उन्होंने काफी प्रोत्साहित किया। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव व महामंत्री रविन्द्र शर्मा ने  कर्मचारियों की तरफ से जिला जज सहित तीनों न्यायिक अधिकारियों को अंग बस्त्रम व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया । अपने विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला जज सुनील कुमार ने कहा कि मेरे कार्यकाल मे कर्मचारियों व अधिवक्ताओं का बहुत स्नेह व सहयोग  मिला तथा यहाॅ  मिले अपार स्नेह से मै काफी अभीभूत हूॅ । उन्होने कहा कि  जिला जज के रूप मे मेरा यह कार्य काल अविस्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश व अपर जिला जज ने सभी कर्मचारियों व अधिवक्ताओं के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर एडीजे हरेन्द्र प्रसाद,


राजीव वत्स,सी जे एम डा के पी सिंह कर्मचारियों में राजकुमार शाही,अनिल कुमार श्रीवास्तव, प्रहलाद यादव,अभिन सिंह, आकाश सिंह,पवन कुमार शर्मा,हीरा कुमार, नितिन गौड़ आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।