मऊ। लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल, खालिसपुर ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की मिसाल पेश की है। विद्यालय ने कक्षा 10वीं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 19 मेधावी विद्यार्थियों को "शिक्षा रत्न स्वर्गीय विजय शंकर यादव स्मृति शैक्षणिक छात्रवृत्ति" से सम्मानित किया।
यह छात्रवृत्ति हर वर्ष विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय विजय शंकर यादव की स्मृति में उन विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है जिन्होंने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक अर्जित किए हों। इस वर्ष तीन छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए, जिन्हें ₹21,000 का चेक प्रदान किया गया।
• सार्थक गुप्ता (96.4%) – पिता: नवनीत कुमार गुप्ता
• अंकुर यादव (95.4%) – पिता: ऋषि यादव
• सत्यम सिंह (95.4%) – पिता: जयशंकर सिंह
इसके अलावा, 90% से अधिक लेकिन 95% से कम अंक लाने वाले 16 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ₹11,000 की शैक्षणिक छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
• प्रीती भारती (94.8%) – पिता: राजेंद्र कुमार
• ऋषि प्रताप सिंह (94.8%) – पिता: भानु प्रकाश सिंह
• आदित्य श्रीवास्तव (94.2%) – पिता: मनीष श्रीवास्तव
• सिद्धि प्रजापति (94%) – पिता: पंकज कुमार
• उम्रा शाहिद (94%) – पिता: शाहिद अब्दुल कलाम
• आयुषी श्रीवास्तवा (94%) – पिता: मनीष श्रीवास्तव
• आकृति यादव (93.6%) – पिता: देवेंद्र नाथ यादव
• आयुष यादव (92%) – पिता: नंदलाल यादव
• विष्णु शर्मा (92%) – पिता: विजय शंकर शर्मा
• अनुष्का भारद्वाज (91.6%) – पिता: राजीव कुमार भारद्वाज
• शिवांगी मौर्या (91.2%) – पिता: सत्य प्रकाश मौर्या
• अंशु कुमारी (91%) – पिता: रमेश चौहान
• सुभागिनी (91%) – पिता: संजय कुमार
• आदित्य चौहान (90.8%) – पिता: अरुण चौहान
• शिवम् कुमार (90.6%) – पिता: योगेश कुमार
• अंश जैसवाल (90%) – पिता: कमलेश जैसवाल
विद्यालय के निदेशक श्री मुरलीधर यादव ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "विद्यालय का उद्देश्य न केवल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है, बल्कि उन्हें प्रेरित कर जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंचाना भी है।
प्रधानाचार्या श्रीमती जीता लेप्चा ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा,
"यह सफलता केवल विद्यार्थियों की मेहनत का ही नहीं, बल्कि उनके अभिभावकों के सहयोग और धैर्य का भी परिणाम है। हम गर्व महसूस करते हैं कि हमारे विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह छात्रवृत्ति न केवल उनकी उपलब्धि का सम्मान है, बल्कि आने वाले विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा भी है।"
यह पहल विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने और शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने में सहायक साबित होगी।