उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉक्टर शशांक शेखर सिंह हुए सम्मानित फातिमा अस्पताल की प्रशासनिक कर्तव्य समीक्षा में चयन





मऊ। फातिमा हॉस्पिटल मऊ की ओर से आयोजित प्रशासनिक कर्तव्य समीक्षा में जनपद के चिकित्सक डॉक्टर शशांक शेखर सिंह का चयन हुआ।  इन्हें उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं और ड्यूटी नियमित के मध्य नजर सम्मानित किया गया।
फातिमा हॉस्पिटल मऊ में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के मद्देनजर प्रशासिका सिस्टर रोजिया ने रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर डॉ शशांक शेखर सिंह को सम्मानित किया है। इनके ड्यूटी और मरीजों की सेवा के लिए सराहना किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने श्री सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
फातिमा अस्पताल की प्रशस्तिका सिस्टर रोजिया ने कहा कि डॉ शशांक कर्तव्य लिस्ट चिकित्सक के रूप में कार्य कर रहे हैं ऐसे में इनका चयन प्रशासनिक कमेटी द्वारा किया गया है उनके कार्यों से मरीज को काफी सुविधाएं मिलती हैं। उम्मीद की जाती है कि अपने आगे के कार्य काल मे  भी बेहतर उन्नत करें। 
चिकित्सक डॉक्टर शशांक शेखर सिंह ने फातिमा प्रशासन के प्रति आभार जताया।